{"_id":"5edff8bcaf25760b94702413","slug":"three-migrants-returning-to-work-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटते तीन प्रवासियों की सड़क हादसे में मौत, लॉकडाउन में मध्य प्रदेश से पुखरायां घर वापसी की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटते तीन प्रवासियों की सड़क हादसे में मौत, लॉकडाउन में मध्य प्रदेश से पुखरायां घर वापसी की थी
Wed, 10 Jun 2020 02:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बेरोजगार होने पर घर लौटे कानपुर देहात के प्रवासी मजदूर काम के लिए फिर मध्य प्रदेश जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। नौ घायल हैं। हादसे का पता चलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
गिरदौं निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गौरव (18) कल्ला गांव के लोगों के साथ विजयवाड़ा (एमपी) में काम करता था। लॉकडाउन के समय काम का सिलसिला टूट जाने से सभी गांव आ गए थे। काम देने वाली फर्म की ओर से रविवार को फोन आया, सभी को काम पर फिर बुलाया गया।
यहां रहते रोजगार की व्यवस्था न होने से 12 लोग ट्रक में सवार होकर विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम को फोन पर घरवालों को जानकारी मिली कि छतरपुर के थाना हीरापुर क्षेत्र में ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
इसमें गौरव, कल्ला गांव के सुनील (25) और राहुल (21) की मौत हो गई है। अन्य नौ लोग घायल हो गए हैं। सूचना के बाद से तीनों के घरों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से वाहन की व्यवस्था कर परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।