फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three laborers scorched after being hit by high tension line, one died

कानपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे, एक की मौत

Sun, 29 Aug 2021 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Aug 2021 06:24 PM IST
सार

हादसे में मृतक रामकुमार के परिजनों ने कांशीराम अस्पताल में मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने परिजनों से बात कर उन्हें मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Three laborers scorched after being hit by high tension line, one died
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के सफीपुर प्रथम में रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से होर्डिंग निकालते समय तीन मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो झुलसे मजदूरों को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से एक को हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर के बकेवर निवासी मजदूर रामकुमार (45) अहिरवां के संजीव नगर में पत्नी शशि देवी और सात बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। बेटे धीरेंद्र ने बताया कि पिता सफीपुर प्रथम में सुरेश सिंह भदौरिया के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


रामकुमार के साथ उनके साढ़ू अहिरवां निवासी राजेंद्र और उन्नाव कल्लूपुरवा निवासी मैकूलाल भी थे। रविवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल में प्लास्टर होना था। जिसके लिए तीनों मकान में लगी होर्डिंग उतार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक होर्डिंग मकान से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र और मैकूलाल बुरी तरह से झुलस गए। राजेंद्र को कांशीराम अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया है।


परिजनों ने किया हंगामा
हादसे में मृतक रामकुमार के परिजनों ने कांशीराम अस्पताल में मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने परिजनों से बात कर उन्हें मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed