फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Killed as Bike Hit by Unidentified Vehicle in Auraiya

UP: औरैया में काल बनी तेज रफ्तार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Thu, 06 Aug 2026 07:53 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 07:53 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। रठगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three Killed as Bike Hit by Unidentified Vehicle in Auraiya
परिजनों को घटना की सुचना देते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रठगांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गांव के थे तीनों युवक, काम से आ रहे थे बिधूना

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के सराय कछवाहा गांव निवासी छोटे (35) पुत्र सुरेश, हैप्पी (30) पुत्र अहिवरन और मोनू (32) पुत्र प्रमोद एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिधूना की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे रठगांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने या पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ तीनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिधूना पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ गांव के तीन नवयुवकों की मौत की खबर जैसे ही सराय कछवाहा पहुंची, वहां मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां का मंजर बेहद दुखद था।





पुलिस का बयान

क्षेत्राधिकारी बिधूना, पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हुई है। तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही वाहन को ट्रेस कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed