{"_id":"60a01ea88ebc3ed7043342de","slug":"three-injured-including-uncle-and-nephew-in-the-accident-akbarpur-news-knp6286290168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा-भांजा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मामा-भांजा समेत तीन घायल
विज्ञापन
राजपुर। खासबरा गांव के समीप मुगल रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा भांजा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
राजपुर के सिमटामऊ गांव के चौकीदार जयपाल का बेटा टिंकल कुमार (25) शनिवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर के रहने वाले भांजे सुनील कुमार व औरैया के बकेवर के अहेरीपुर गांव के रहने वाले फूफा मुरारीलाल (55) को लेकर बुधौली गांव जा रहा था।
खासबरा गांव के समीप मुगल रोड पर सिकंदरा की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर चौकी इंचार्ज जीतमल ने तीनों घायलों को पीएचसी भेजा। वहां से तीनों को डॉ. डीके सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीआरवी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
राजपुर। खासबरा गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार मामा-भांजा व उसके रिश्तेदार को तड़पता देख पीआरवी के जवानों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। पुलिस ने तीनों घायलों को यूपी-112 जीप से पीएचसी भेजा। इससे तीनों घायलों को जल्द उपचार मिल सका।