फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three including Mahila Morcha Mandal President died due to cold

Kanpur News: ठंड से महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत

Fri, 19 Jan 2024 02:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three including Mahila Morcha Mandal President died due to cold
रूरा / रसूलाबाद/ सरवनखेड़ा। अक्षत कलश यात्रा के जागरूकता अभियान में लगीं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष को सर्दी लगने से ब्रेन हेमरेज हो गया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांधीनगर रूरा की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथलेश त्रिवेदी (65) की बुधवार अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति रामवली त्रिवेदी ने बताया कि घबराहट के साथ उलटिया हुई तो परिवार के लोग कानपुर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कहीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र मयंक त्रिवेदी, शशांक त्रिवेदी बिलखते रहे।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद के असालतगंज के मजरा दीक्षित निवादा निवासी विश्वनाथ (70) की अचानक तबीयत बिगड़ी। बेटा कल्लू लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचा तो मौत हो गई। सिठऊ पुरवा निवासी मन्नीलाल (68) खेत की खेत से लौटने पर तबीयत बिगड़ी। बेटा घनश्याम अस्पताल लेकर जाने लगा उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने ठंड लगने से मौत की बात कही है। इधर गजनेर कस्बे के मुख्य चौराहा के पास गुरुवार सुबह 10 बजे एक 30 वर्षीय युवक सर्दी में गश खाकर गिर गया। मुंह से खून निकलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। युवक के होश में आने के कारण उसका नाम पता नहीं चल सका। डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि नाक के बल गिरने से युवक के मुंह से खून आ गया। युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है इससे उसके नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी है। इलाज के बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed