फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three friends trapped in the clutches of rich people

रईसजादों के चंगुल में फंसी तीन सहेलियां: बोलीं- निर्वस्त्र कर कराते थे डांस, बीयर पिलाकर करते थे दुष्कर्म

Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
सार

Banda News: नौकरी की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने पुलिस को सौंपी सबूतों की पेन ड्राइव। जान से मारने और इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों आरोपी यौन शोषण करते थे।

विज्ञापन
Three friends trapped in the clutches of rich people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stoke

विस्तार

नौकरी करके कुछ बनने की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने मंगलवार को पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें उनके यौन शोषण के सुबूत हैं। तीनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जबरन बीयर, सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। निर्वस्त्र करके डांस कराते थे। नशे में होने पर दुष्कर्म करते थे। वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी और गालियां देते थे। इनका शिकार और भी लड़कियां हो चुकी हैं, लेकिन वह बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


उधर, मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। आरोप है कि पुलिस दो दिन से घटना पर पर्दा डाल रही है। अब तक तीनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने से भी सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल नहीं होने से अदालत में युवतियों के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शहर कोतवाली में 22 मार्च की रात शहर के अलग-अलग तीन मोहल्लों की रहने वाली तीन युवतियों ने तीन कारोबारी व ठेकेदार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों सहेलियों का आरोप था कि शहर के कारोबारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल ने उनके साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींच ली। जब उन्होंने नौकरी लगवाने की बात कही तो रईसजादों ने उनकी वीडियो और फोटो को इंटरनेट पर प्रचलित करने की धमकी देकर उनका शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवतियों को दो माह बाद ही लग गया था कि उनका शोषण किया जा रहा
शहर के रईसजादों के चंगुल में फंसने वाली तीनों युवतियां इंटर कॉलेज के समय से सहेलियां हैं। एक अनुसूचित जाति की है तो दो मुस्लिम समुदाय से हैं। तीनों सहेलियों का कहना है कि वह अलीगंज के रहने वाले नवीन कुमार के जरिए आरोपी रईसजादों के चक्कर में आ गई थीं। तीनों रईसजादे नौकरी देने व दिलाने के नाम पर छह माह से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। युवतियों के मुताबिक, जब दो माह बीत गए तो उन्हें एहसास हुआ कि तीनों आरोपी उनका सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहे हैं। तब उन्होंने उनसे दूरी बनानी शुरू की, लेकिन तीनों ने मीठी-मीठी बातें करके उनके आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर कहा कि अगर आप लोग बुलाने पर नहीं आएंगी तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। युवतियों का कहना है कि उसने यह बातें नवीन कुमार को भी बताईं, लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया। युवतियों ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी से तीनों बुरी तरह से डर गई थीं। यह भी लिखा है कि उनकी सहेली जोकि अनुसूचित जाति की है, उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते थे। गालियां देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed