फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three firms from Bihar, West Bengal and Jharkhand were found to be fake.

Kanpur News: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड की तीन फर्में निकलीं फर्जी

Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three firms from Bihar, West Bengal and Jharkhand were found to be fake.
कानपुर। शहर से कागजों पर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए कोडीनयुक्त कफ सिरप सप्लाई किए गए। यहां की तीन बड़ी फर्में क्राइम ब्रांच और एसआईटी की जांच में फर्जी मिली हैं। अन्य छोटी फर्मों के रिकार्ड जांचने के लिए टीमें नवरात्र मेले के बाद तीनों राज्यों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में कलक्टरगंज, रायपुरवा, हनुमंत विहार, महाराजपुर, कल्याणपुर थाने में एफआईआर कराई थी। पुलिस मामले में विनोद अग्रवाल समेत पांच लोगों को जेल भेज चुकी है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि शहर में अलग-अलग फर्मों से लगभग 40 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाए गए थे जिन्हें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और प्रदेश के अलग-अलग शहरों को सप्लाई किया गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और एसआईटी की जांच में आधे से अधिक फर्में फर्जी मिली हैं। ऐसे में इनका उपयोग नशे के लिए होने की आशंका है। एसआईटी को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की तीन बड़ी फर्मों की जानकारी हुई थी जहां अलग-अलग टीमें भेजी गईं। यहां तीनाें फर्में फर्जी निकलीं। उनके दस्तावेजों का मिलान नहीं हो सका है। अब यहां की छोटी फर्मों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक विनोद अग्रवाल की फर्म अग्रवाल ब्रदर्स ने सबसे ज्यादा 26 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप की शीशियां मंगवाई थीं। इन शीशियों को आठ अलग-अलग कंपनियों से भेजा गया था। एसआईटी और क्राइम ब्रांच को इन शीशियों को वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, लखनऊ में बिक्री करने की जानकारी हुई है। यहां की फर्मों और मेडिकल स्टोर की जांच कराई जा रही है।
-------------------
कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जांच चल रही है। कुछ फर्मों के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जल्द ही टीमें दूसरे राज्यों में जाकर दस्तावेजों की पड़ताल करेगी।
- श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed