फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three died in truck dumper collision in fatehpur

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत, मृतकों में गोंडा-फिरोजाबाद और बांदा जिले के लोग

Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three died in truck dumper collision in fatehpur
हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बांदा-टांडा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर चालक, खलासी और ट्रक चालक की मौत हो गई। वाहनों के दो खलासी घायल हुए हैं। डंपर के दूसरे खलासी की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसा ट्रक चालक को झपकी आने से होना माना जा रहा है। मृतकों में गोंडा, फिरोजाबाद और बांदा के लोग हैं। 
विज्ञापन


हादसा हाईवे पर ललौली थाने के शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के पास हुआ। गोंडा से बांदा ट्रक मौरंग लादने जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से डंपर गिट्टी लादकर आ रहा था। तभी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ट्रक चालक अशफाक (24) पुत्र मंसूर अहमद निवासी परसापुर मरोड़ा थाना वजीरपुर जिला गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

चालक डंपर केबिन में फंसा था

देवीपुर गांव निवासी अकबर अली के बेटे शमीम अली (30) को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। उधर, डंपर चालक सुनील कुमार सिंह (32) पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी नीनावली भगनेर थाना एका जिला फिरोजाबाद ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। चालक डंपर केबिन में फंसा था। डंपर के खलासी मंगल (20) पुत्र रामप्रताप निवासी पाराबिहारी थाना बिसंडा जिला बांदा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

इसी डंपर के दूसरे खलासी धर्मेंद्र सिंह (22) पुत्र पूरन सिंह निवासी नीनावली भगनेर थाना एका जिला फिरोजाबाद मामूली रूप से घायल हुआ है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि ट्रक रोड पर दाहिनी साइड में अनियंत्रित होकर पहुंचा गया था, जिससे डंपर से सीधी भिड़ंत हुई है। अंदेशा जताया कि ट्रक के चालक को झपकी आई होगी। तभी दोनों वाहनों की भिड़ंत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed