{"_id":"5c51b5dcbdec2213dd6dafbe","slug":"three-died-in-painful-accident-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियों में सभी झूम रहे थे, तभी एक खबर ने सबको झकझोर दिया, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियों में सभी झूम रहे थे, तभी एक खबर ने सबको झकझोर दिया, 3 की मौत
Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीजा समेत दो सालों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई (जालौन) जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की जालौन चुंगी के पास मंगलवार रात वैगनआर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। कार सवार जीजा व दो साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय दोनों सालों की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
जीजा ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। तीनों जालौन बाईपास स्थित मयूरी गार्डेन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक पल में सन्नाटा छा गया
दर्दनाक हादसे के कुछ देर पहले गेस्ट हाउस में राहुल के फूफा गुलाब सिंह के बेटे जीतेंद्र की शादी का समारोह चल रहा था। बाराती गीतों पर झूम रहे थे, वर वधू पक्ष के लोग स्टेज पर आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचा रहे थे। जैसे ही संजय की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर समारोह में पहुंची तो एक पल में सन्नाटा पसर गया।
संजय समेत उनके साले राहुल व सोहित के गंभीर रूप से घायल होने की खबर जिसने भी सुनी, वह उसी हालत में सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में तीनों की मौत की खबर भी रिश्तेदारों को मिली। इसके बाद खामोशी में शादी की रस्में की गईं। वर वधू पक्ष के लोगों का रातभर मेडिकल कॉलेज परिसर में जमावड़ा लगा रहा। बुधवार की सुबह जब शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया तो वहां महिलाओं की चीखों ने लोगों का कलेजा कंपा दिया।