फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three died and two injured in road accident

रोडवेज बस और लोडर में टक्कर, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Fri, 17 Aug 2018 11:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
three died and two injured in road accident
घायलों को लोडर से निकालकर सड़क किनारे करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से बिल्हौर की ओर जा रही जीटी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने आ रहे एक लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में लोडर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीणों और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायलों को हैलट कानपुर भेजकर है, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर बाद 2:30 बजे कानपुर से बिल्हौर की ओर जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने हनुमान मंदिर सेवा मंदिर स्कूल के पास जीटी रोड पर सामने से आ रहे एक लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर पलटकर जीटी रोड किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना होते ही रोडवेज और लोडर में बैठी सवारियों की चीखपुकार मच गई। दुर्घटना देखकर दौड़े ग्रामीण पहुंचे और लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


 

रोडवेज और लोडर में बैठी सवारियों की चीखपुकार मच गई

three died and two injured in road accident
जीटी रोड किनारे दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि दुर्घटना विकास नगर की बस संख्या (यूपी 77 एएन 1497) और लोडर यूपी (78 डीटी 5946) में टक्कर से हुई है। दुर्घटना में लोडर सवार संजीव कुमार द्विवेदी (30) पुत्र एचओ द्विवेदी निवासी 90 ई/12 दबौली, थाना गोविंदनगर कानपुर, रजनीकांत (40) पुत्र चुन्नू निवासी मल्लावा जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को हैलट अस्पताल ले जाया गया था। जहां होमगार्ड संजीव कुमार (45) पुत्र चैतन्य देव निवासी मिधापुर थाना मालपुरा, आगरा की हैलट पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। घायल सावित्री देवी पत्नी रजनीकांत निवासी मल्लावा हरदोई, परमेश्वर पुत्र लालाराम निवासी सांडी, (जिला हरदोई) घायल हैं। हैलट में इलाज चल रहा है। बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गयी है।

उधर दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि रोडवेज बस चालक की गलती से दुर्घटना हुई, पिटाई और पुलिस कार्यवाई से बचने के लिए रोडवेज चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने रोडवेज परिचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed