{"_id":"a72c1c648994f31b382ed9dda27d12c2","slug":"three-deaths-on-the-commotion-police-clashed-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मौतों पर हंगामा, पुलिस से भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मौतों पर हंगामा, पुलिस से भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के छपेड़ा पुलिया में रविवार सुबह कार में अधिवक्ता प्रवीन चंद्र कटियार की लाश मिली। लोगों ने बताया कि कार में लाश छोड़कर तीन युवक भाग गए, जबकि एक महिला को भीड़ ने पकड़ लिया और उसे पीटा। घंटों बवाल चला। पुलिस बमुश्किल शव कब्जे में ले पाई। पत्नी ने अधिवक्ता के दोस्त और दो अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में प्रवीन की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।
काकादेव तुलसीनगर निवासी अधिवक्ता प्रवीन चंद्र कटियार अपने मित्र देवकी नगर निवासी कृष्णपाल के साथ तिर्वा कन्नौज में दूध डेरी लगा रहे हैं। अधिवक्ता की पत्नी रीता ने बताया कि डेरी के काम के सिलसिले में कृष्णपाल 26 फरवरी की सुबह प्रवीन को घर से ले गया था। रविवार सुबह 5:30 बजे कृष्णपाल ने प्रवीन की तबियत खराब होने की बात उनसे बताई तो वह तिर्वा जाने के लिए तैयार हो गईं। रीता ने बताया कि 6:30 बजे कृष्णपाल अपनी पत्नी और दो साथियों के साथ कार से आया। ये सभी कार में रखा प्रवीन का शव छोड़कर भागने लगे। रीता के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने कृष्णपाल की पत्नी निर्मला को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की तो परिजनों और भीड़ ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। एसपी पश्चिम सचिंद्र पटेल ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिवक्ता की पत्नी ने कृष्णपाल और उसके दो सथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने कृष्णपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रीता का आरोप है कि डेरी में पार्टनरशिप के नाम पर प्रवीन और कृष्णपाल में लेनदेन का विवाद था। पैसे डकारने के लिए ही प्रवीन की हत्या हुई है। एसपी पश्चिम ने बताया कि अधिवक्ता और आरोपी दोनों पूर्व परिचित हैं।