फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three dead after gas leak in a factory in Unnao

यूपीः उन्नाव की फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 30 Jul 2018 04:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Three dead after gas leak in a factory in Unnao
उन्नाव के एक कारखाने में गैस रिसाव
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री के टैंक में लगे पंप की मरम्मत के दौरान तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


उन्नाव जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी स्थित दुर्गा इंटरनेशनल फैक्ट्री में दफ्ती बनाने की काम होता है। फैक्ट्री के टैंक में लगे पंप की मरम्मत करने के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 

 


 

नोजल ठीक करने उतरे थे मजदूर

Three dead after gas leak in a factory in Unnao
रोते बिलखते मृतकों के परिजन
कोतवाली क्षेत्र के मनीखेड़ा गांव निवासी आशीष, सिंगरोसी निवासी हारुन, रामखबक्स खेड़ा निवासी भजनलाल, हरिराम के अलावा हरदोई जिले के माधौगंज निभामाउ गांव निवासी अखिलेश सोमवार सुबह फैक्ट्री में बने पानी के टैंक के पम्प का नोजल ठीक करने के लिए उतरे थे। इसी दैरान आशीष, भजन लाल और हारुन की सांस न मिलने से मौत हो गई। फैक्ट्री के मजदूरों ने फायर स्टेशन को फोन किया। इसके बाद मजदूरों के शवों को टैंक से बाहर निकाला जा सका। श्रमिक हरिराम और अखिलेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वाले तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed