{"_id":"5d90dcd68ebc3e015f56722b","slug":"three-cattle-died-in-cow-shelter-at-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गोशाला में तीन मवेशियों की मौत, महेसुरदास बाबा के साथ आक्रोशित ग्रामीण धरने पर भी बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गोशाला में तीन मवेशियों की मौत, महेसुरदास बाबा के साथ आक्रोशित ग्रामीण धरने पर भी बैठे
Mon, 30 Sep 2019 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में धूप में गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में पन्यौड़ी गांव की सरकारी गोशाला में अव्यवस्था ने शनिवार को तीन मवेशियों की जान ले ली। रविवार को हुए पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला का कहना है कि खाने में सिर्फ भूसा मिलने और परिसर में पानी भरे रहने से बीमार मवेशियों की मौत हुई है।
मवेशियों की मौत से ग्रामीण आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। पन्यौड़ी गांव की गोशाला में 133 मवेशी बंद हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह से दोपहर तक करीब एक दर्जन मवेशियों ने दम तोड़ दिया। गुपचुप ढंग से गड्ढे खुदवाकर मृत मवेशियों को दफन करा दिया गया है।
इसके बाद महेसुरदास बाबा धरने पर भी बैठ गए। काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर मंजुला, तहसीलदार अरविंद शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और मवेशियों के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोशाला में तीन मवेशियों की मौत हुई है। उन्होंने बारिश के चलते भी मवेशियों के बीमार होने के बाद मौत की बात कही है। उधर, सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय ने कहा कि तीन मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है और इन्हें दफन भी करा दिया गया है। मवेशी उम्रदराज थे और बारिश में बीमार होने के चलते उनकी मौत हुई है।