{"_id":"5f5a7e158ebc3e44d7569c1f","slug":"three-bigha-land-marked-fruit-garden-will-be-built-dehat-news-knp5819114144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बीघा भूमि करें चिह्नित, बनाया जाएगा फल उद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बीघा भूमि करें चिह्नित, बनाया जाएगा फल उद्यान
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा करते नोडल अधिकारी
- फोटो : DEHAT
चौबेपुर (कानपुर)। विकास खंड क्षेत्र में अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा के लिए ब्लॉक के नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक कर लक्ष्य व पूर्ति के बाबत जानकारियां हासिल कीं। उन्होंने उद्यान के लिए तीन बीघा भूमि उपलब्ध कराने की बात कहकर बताया कि फलदार पौधे रोपित कर फल उद्यान बनाया जाएगा।
चौबेपुर के नामित नोडल अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने गुरुवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विकास खंड में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही न बरते जाने की कड़ी हिदायत दी। बिंदुवार हुई चर्चा के दौरान सचिवों ने बताया गया कि कुल ग्राम पंचायतों में 58 सामुदायिक शौचालय बनाये जाने का लक्ष्य है, जिसमें 54 शौचालय निर्माणाधीन है। इसी तरह विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 15 पंचायत भवनों में 14 का निर्माण कार्य शुरू है।
कुकरादेव ग्राम पंचायत के जर्जर पंचायत भवन की जानकारी पर नोडल अधिकारी ने निष्प्रयोज्य भवन को गिराकर नए पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पोषण वाटिका के लिए जगह चिह्नित किए जाने को कहा। इसके अलावा उद्यान के लिए क्षेत्र में लगभग तीन बीघा भूमि उपलब्ध कराए जाने की बात कहकर बताया कि फलदार पौधे रोपित कर फल उद्यान बनाया जाएगा। बैठक के दौरान एडीओ पंचायत सुरेश निगम, खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पटेल, अजय श्रीवास्तव, चमन प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, असीम सोनकर, अनिल श्रीवास्तव, अर्पित बाजपेई आदि के साथ ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।