फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three banks under police radar for not providing account details

Kanpur News: खातों की जानकारी न देने पर तीन बैंक पुलिस के रडार पर

Wed, 25 Mar 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three banks under police radar for not providing account details
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में टेनरी संचालक महफूज के खातों की जानकारी न देने पर पुलिस के रडार पर आईडीबीआई, एचडीएफसी व एक्सिस बैंक आ गए हैं। इन तीन बैंकों में महफूज, उसके परिजन व रिश्तेदारों के नाम से तकरीबन 34 खाते मिले हैं। इनसे कई फर्मों से लगभग एक हजार करोड़ से अधिक की रकम आई है। पुलिस के कई बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद अधिकारी बैंक डाटा देने में आनाकानी कर रहे हैं। अब पुलिस शुक्रवार तक बैंकों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में महफूज व उसके इर्दगिर्द के लोगों के नाम पर 68 बैंक खातों की बात सामने आई थी, जो अब 75 से 80 तक पहुंच गई है। जिनमें से सबसे अधिक खाते और ट्रांजेक्शन बिरहाना रोड स्थित आईडीबीआई, लाल बंगला स्थित एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से किया गया है। किस इंटरप्राइजेज से कितनी रकम आई है इसकी जांच की जा रही है। सबसे अधिक आईडीबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंकों में ट्रांजेक्शन मिला है। इसके डाटा के लिए बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। मंगलवार को तीनों बैंकों को आखिरी रिमाइंडर भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद से महफूज पूरे परिवार समेत फरार है। उसकी लोकेशन बिहार, कोलकाता व असम में मिली है, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना है। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार बैंकों में रिमाइंडर भेजने के बाद भी बैंक के अधिकारी डाटा नहीं दे रहे हैं। पुलिस वादी बनाकर अब बैंक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed