फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   three arrested with Three thousand sim and 15 mobiles

कन्नौज: तीन हजार सिम, 15 मोबाइल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
three arrested with Three thousand sim and 15 mobiles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में पुलिस ने तीन हजार एक्टिवेट सिम, सैकड़ों आधार कार्ड व 15 मोबाइल फोन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सर्विलांस सेल व स्वॉट टीम जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सिटी इंचार्ज हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर की इंद्रा आवास कॉलोनी में छापा मारा।
विज्ञापन


जहां से तीन युवकों को दबोच लिया। युवकों के पास से गलत ढंग से एक्टिवेट लगभग तीन हजार सिम, सैकड़ों आधार कार्ड, 15 मोबाइल (11 एंड्रॉएड) स्वाइप मशीन सहित काफी तादाद में सामान बरामद किया। पुलिस आरोपी युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक स्वॉट सर्विलांस सेल और पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। युवकों से बरामद मोबाइल, सिम व आधार कार्ड की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed