Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The murderer had raped the woman's dead body five times.

Kannauj News: हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ पांच बार किया था दुष्कर्म

Tue, 17 Nov 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The murderer had raped the woman's dead body five times.
फोटो :35: झाड़ियों से कपड़े बरामद कराने के बाद हत्यारोपी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : ARchive
कन्नौज। दंपती को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ हैवानियत करते हुए चार से पांच बार दुष्कर्म किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में महिला की हत्या करने और उसके बाद शव के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। वह करीब तीन घंटे तक कमरे में रहा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया है। महिला के नाखूनों में मिले बाल, सैंपल और स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। गुरसहायगंज कस्बे की पुरानी पीएचसी के आवास में चार नवंबर की रात बंद कमरे में तिरपाल काटकर चोरी के इरादे से तालग्राम क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी योगेश कुमार राजपूत उर्फ पंगा (24 वर्ष) घुस गया था। आहट पाकर दंपती जाग गए तो पंगा ने डंडे से पहले पति को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी हुई थी। दोनों के शरीर पर मिलीं चोटें घटना की दरिंदगी बयां कर रही थीं। इस दौरान आरोपी ने दंपती की दो साल की बेटी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया था, जो इस समय अपने रिश्ते के चाचा के घर रह रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पंगा ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला के शव के साथ चार से पांच बार दुष्कर्म किए जाने की बात भी लिखी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंगा रात करीब बारह बजे कमरे में घुसा था और रात करीब तीन बजे कमरे से निकला है। कमरे में तीन घंटे रुकने के दौरान उसने महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन




एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया है। हत्यारोपी के बाल, स्लाइड और सैंपल को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।

फोटो :35: झाड़ियों से कपड़े बरामद कराने के बाद हत्यारोपी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो :35: झाड़ियों से कपड़े बरामद कराने के बाद हत्यारोपी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed