Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers should not have to visit the headquarters for small problems.

Kannauj News: छोटी समस्याओं के लिए किसानों को न लगाने पड़ें मुख्यालय के चक्कर

Tue, 17 Nov 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not have to visit the headquarters for small problems.
कन्नौज। कृषि विभाग कार्यालय में किसानों की भारी भीड़ देखकर कानपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। करीब 40 से 42 किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। धर्मेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उनकी समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने उप कृषि निदेशक कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता और भूमि संरक्षण अधिकारी कौशल किशोर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। यंत्रीकरण और बीज वितरण की स्थिति पर विशेष जानकारी ली गई। समीक्षा में कन्नौज में बीज वितरण की प्रगति अच्छी पाई गई। संयुक्त कृषि निदेशक ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की स्थिति जानने के लिए किसान रोजाना कार्यालय पहुंच रहे हैं। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार के अवकाश पर होने से सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विभागीय वेबसाइट पर अंगूठे का प्रमाणीकरण न होने से किसान बिना समाधान के लौट रहे हैं। इस व्यवस्था पर संयुक्त कृषि निदेशक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed