फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three animals died in banda

यूपी में नहीं थम रहा गोवंशों की मौत का सिलसिला, बांदा में तीन और की मौत, आनन-फानन में फेंक आए शव

Thu, 31 Oct 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
three animals died in banda
गोशाला में धूप में गोवंश - फोटो : अमर उजाला
बांदा नगर पालिका द्वारा गौतम पुरवा के नजदीक अपनी जमीन पर संचालित किए जा रहे कान्हा पशु आश्रय केंद्र में अन्ना गायों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को भी यहां तीन गायों की मौत हो गई। दो दिन पूर्व 13 गायों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के बाद नगर पालिका के कई कर्मचारी गोशाला पहुंचे। वहां उन्हें तीन गायों के और शव मिले। पालिकाकर्मियों ने आनन-फानन इन्हें भी उठाकर ट्रैक्टर में लादा और कहीं फेंक आए। नगर पालिका के ट्रैक्टर चालक महेंद्र के साथ मुन्ना और धीरज आदि कर्मचारियों ने बताया कि वह शव को लेकर फेंकने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोशाला में छह कर्मचारियों की ड्यूटी है। इनमें रात को दो संविदा सफाई कर्मी रखे गए हैं, लेकिन गुरुवार को तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। गोशाला में जगह-जगह गोबर और गंदगी का अंबार है। भाजपा नेता मेजर राकेश गौतम भी गुरुवार को गोशाला पहुंचे और गायों के शव व गंदगी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

three animals died in banda
धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने लगाया जाम
अन्ना जानवरों से परेशान बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को अतर्रा-बबेरू राज्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ देर के लिए जाम लगाया। बताया कि उनके गांव में लगभग चार सैकड़ा अन्ना जानवर घूम रहे। 30 बीघा की फसल खत्म कर दी है।

किसानों ने चेतावनी दी कि पांच दिन के अंदर अस्थाई गोशाला बनाकर अन्ना पशुओं को नहीं रखा गया तो सारे अन्ना पशु अतर्रा तहसील परिसर में बंद किए जाएंगे। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। किसानों में छोटेलाल, अशोक, विमलेश, बालेंद्र, बब्बू प्रसाद, विनोद कुमार, ब्रजकिशोर, ऋषिराज, घनश्याम, रामदत्त, दादू, राममिलन, पवन, मूलचंद्र, रामशरण गिरि आदि शामिल रहे। संवाद


 

three animals died in banda
धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश - फोटो : अमर उजाला
पशु आश्रय केंद्र के लिए मांगा बजट
तिंदवारी में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र के पशुओं को भूसा-चारा आदि के लिए अधिशासी अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर पैसा आवंटन की मांग की है। कहा है कि गौशाला में 207 पशु हैं। गौशाला के लिए 30 जुलाई को मांगपत्र भेजकर 6.75 लाख रुपये दिए जाने का अनुरोध किया था।

अभी तक मात्र 190 क्विंटल भूसा के लिए 1.45 लाख रुपये ही उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि 249 क्विंटल भूसा और खरीदा गया है। इसके भुगतान के लिए 4.74 लाख रुपये की जरूरत है। 22 अक्टूबर को गोसेवा आयोग सदस्य ने पशुओं को चूनी, चोकर, हरा चारा व नमक न दिए जाने पर अधिशासी अधिकारी का वेतन रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed