फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three accused of robbery arrested one shot in police encounter hospitalized these stuff recovered

Hamirpur: लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, ये सामान हुआ बरामद

Wed, 12 Mar 2025 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना कबूली है।

विज्ञापन
Three accused of robbery arrested one shot in police encounter hospitalized these stuff recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को असलहा लगाकर लूट के मामले में पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौदहा कस्बे के मीरातालाब बड़ी देवी मंदिर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार कांशीराम कॉलोनी, मराठीपुरा मोड़ के पास से जब घर जा रहा था।

विज्ञापन

रास्ते में अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा लगाकर 7300 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शाम को मराठीपुरा मोड़ पर लूट की घटना के दो बदमाश सिजनौड़ा क्रासिंग के पास हनुमान मंदिर के तरफ से आ रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रासिंग के पास साहिल बाबू और सोबराती अहमद उर्फ शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



आरोपियों के पास से ये सामान हुआ बरामद
पूछताछ में बताया कि वह दोनों और उनका साथी  चौधराना कस्बा निवासी जमशेदउद्दीन ने मराठीपुरा कांशीराम कॉलोनी मोड़ के पास व्यक्ति को तमंचा लगाकर उसका पर्स तथा उसका मोबाइल लूटे थे। पर्स में 7300 रुपये व आधार कार्ड व एटीएम कार्ड था। सीओ विनीता पहल ने बचाया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल बाबू से लूट के 2800 रुपये, एटीएम, सोबराती अहमद से लूट का 2650 रुपये व आधार कार्ड बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी जमशेदउद्दीन की तलाश शुरू की गई। 

जवाबी फायर में जमशेदुद्दीन के पैर में लगी गोली
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कम्हरिया की तरफ से मौदहा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी  की तलाश करते हुए कम्हरिया की तरफ जा रहे थे, कि जैसे ही ब्राइट इंटरनेशनल स्कूल से पहले पुलिया के पास पहुंचे कि सामने से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम की जवाबी फायर में जमशेदुद्दीन के पैर में गोली लग गई। उसे घेरकर गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटी गई मोबाइल व लूट का पैसा तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक ,तमंचा  कारतूस  बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed