फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Threatened to kill BJP MLA, including family

यूपी: भाजपा विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी, फोन पर आई व्हॉट्सएप कॉल एसएसपी ने उठाई, एटीएस करेगी पड़ताल

Sun, 31 Jan 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill BJP MLA, including family
विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
इटावा सदर सीट से भाजपा विधायक और महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की सभापति सरिता भदौरिया को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के नंबर से व्हॉट्सएप कॉल और मैसेज आया है। एसएसपी आकाश तोमर ने मामले की जानकारी आतंकवाद निरोधक दल (एटीएस) को दी। विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


हालांकि विधायक का कहना है कि पुलिस ने उन्हें महज एक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाया है। सरिता भदौरिया ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे उनके व्हॉट्सएप पर मैसेज आया। इसमें उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने के साथ बीजेपी और आरएसएस के लिए बेहद आपत्तिजनक संदेश लिखा था।
विज्ञापन

 

उन्होंने मैसेज नहीं देखा तो उसी नंबर से 11:09 बजे लगातार चार वीडियो कॉल आई। देर रात होने की वजह से उन्होंने कॉल अटेंड नहीं की। सुबह मैसेज देखकर वह एसएसपी के पास पहुंचीं। इसी दौरान 10:23 बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल आ गई। उन्होंने फोन एसएसपी आकाश तोमर को दे दिया।

कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से अभद्र शब्दों में धमकियां मिलने लगीं। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि कॉल पाकिस्तान के नंबर से की गई थी। साइबर क्राइम सेल और सर्विलांस सेल की टीम नंबर ट्रेस करने में जुटी है। एटीएस भी छानबीन करेगी। घटना को देखते हुए विधायक की सुरक्षा में एक अतिरिक्त पुलिसकर्मी को लगा दिया गया है। उन्हें पहले से तीन सशस्त्र सुरक्षा कर्मी मिले हुए हैं। विधायक ने सुरक्षाकर्मियों के असलहे बदलने की मांग की है जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
 
डीपी में लिखा आईएसआई
जिस नंबर से विधायक को धमकी मिली है। उसकी व्हॉट्सएप डीपी में आई हेट इंडिया लिखा है। साथ ही आईएसआई भी लिखा है। 

बता दें कि इससे पहले भी 2019 में 16 सितंबर को विधायक सावित्री कठेरिया को किसी ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले ने अपने को विधायक कंचन सिंह का पुत्र बताया था।विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव समेत सांसद, पार्टी नेताओं व पुलिस उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी थी। 

16 सितंबर की शाम करीब 4:42 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह विधायक कंचन सिंह का लड़का बोल रहा है। उसने गाली गलौज की फिर गोली मारने की धमकी दी थी। 
 

विधायक सावित्री कठेरिया ने बताया था कि वे किसी कंचन सिंह नाम के विधायक को नहीं जानती हैं। ट्रू कॉलर एप पर जब इस नंबर को ट्रेस किया तो विमल शिवहरे नाम सामने आया था। संभव है कि फोन करने वाले का असल नाम कुछ और हो। विधायक का कहना था कि उन्होंने युवक को अपना परिचय देने की कोशिश की तो उसने बताया कि वह जानता है कि वे भरथना क्षेत्र से विधायक हैं और उनका नाम सावित्री कठेरिया है। 

विधायक ने बताया था कि धमकी मिलने पर उन्होंने पास में बैठे चकरनगर थाना इंस्पेक्टर बलराज शाही को फोन पकड़ा दिया था। उन्होंने बात की, लेकिन आवाज साफ नहीं आई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने खुद अपने फोन से उस नंबर पर बात की थी। तब भी युवक धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed