फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thousands of rupees fraud with help of google

गूगल बाबा की मदद से पतंजलि का फर्जी नंबर डाल सिक्योरिटी मनी के नाम पर कारोबारी से ठगी

Sat, 29 Jun 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
thousands of rupees fraud with help of google
25 हजार ठगे
कानपुर के फीलखाना में पतंजलि आयुर्वेद को माल सप्लाई करने का सौदा करने वाले एक कारोबारी से 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। एसएसपी के आदेश पर फीलखाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


मनीराम बगिया निवासी प्रबल कुमार ओमर की प्रबल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से जड़ी-बूटी की दुकान है। प्रबल के मुताबिक चार अप्रैल को उनके पिता पवन कुमार ने गूगल से पतंजलि आयुर्वेद प्रालि. सर्च कर एक मोबाइल नंबर निकाला।
विज्ञापन


इस नंबर पर खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाले अभिषेक राजपूत से माल सप्लाई के संबंध में मुलाकात करने को लेकर बातचीत हुई। इस पर अभिषेक ने कहा कि मिलने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। इस पर पवन ने अभिषेक के खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। जानकारी की तो पता चला कि बिहार की एक बैंक में पैसा ट्रांसफर हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पतंजलि के नाम से नंबर पोस्ट कर ठगी की गई है। मामले में ठग और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed