{"_id":"699cb90ca69bc061a10e81d7","slug":"those-with-negative-balance-will-have-their-electricity-cut-off-within-three-days-kanpur-news-c-362-1-ka11006-142308-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निगेटिव बैलेंस वालों की तीन दिन में कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निगेटिव बैलेंस वालों की तीन दिन में कट जाएगी बिजली
विज्ञापन
कानपुर। स्मार्ट मीटर धारक उपभोक्ता तीन दिन में कनेक्शन खाते का निगेटिव बैलेंस रिचार्ज करा लें। केस्को ने अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन बाद ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी। नए मानक के तहत तीन श्रेणियां बनाई गई हैं।
एक और दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन धारकों का निगेटिव बैलेंस पांच हजार रुपये या इससे अधिक है और तीन दिनों से ज्यादा समय से निगेटिव चल रहा है तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। पांच हजार से कम निगेटिव बैलेंस को फिलहाल राहत दी गई है। तीन किलोवाट या इससे अधिक लोड के घरेलू कनेक्शन धारकों और इलेक्ट्रिक चार्जिंग कनेक्शन वालों की बिजली भी कट जाएगी। कॉमर्शियल, निजी संस्थान और अस्थायी श्रेणी के उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी कट जाएंगे। केस्को के मीडिया प्रभारी एक्सईएन देवेंद्र वर्मा ने बताया कि तीन महीने से अधिक समय से 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने रिचार्ज नहीं कराया है। अब से बैलेंस निगेटिव होते ही रिचार्ज कराना पड़ेगा।