फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who do not respect JP should leave the government: Shivpal

जेपी का सम्मान न करने वालों को सरकार को छोड़ देना चाहिए: शिवपाल

Sat, 12 Oct 2024 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 12 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Those who do not respect JP should leave the government: Shivpal
फोटो 33
विज्ञापन


- अखिलेश यादव के जेपी के माल्यार्पण पर रोक लगाने के मामले में शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
- नीतीश की ओर इशारा करते हुए जेपी के आंदोलन में रहने वालों को सरकार का साथ न देने की नसीहत दी

संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। जेपी का सम्मान न करने वालों को सरकार को छोड़ देना चाहिए। यह बात शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ओर इशारा करते हुए कहा।

सैफई स्थित एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने से रोकने की निंदा की। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण आंदोलन पूर्ण क्रांति के नायक रहे हैं। उनका सभी को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने नीतीश कुमार की ओर से इशारा करते हुए कहा कि जेपी का सम्मान न करने वालों की सरकार का साथ उन लोगों को छोड़ देना चाहिए, जो जेपी आंदोलन में रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर प्रदेश सरकार दमन चक्र चला रही है। यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता माल्यार्पण कर देते तो उससे जयनारायण जी का सम्मान बढ़ ही जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोग क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं कराना चाहते हैं। जैसे जयनारायण जी ने सम्पूर्ण क्रांति चलाई थी। अब भाजपा को हटाने के लिए सपा को नई क्रांति चलानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस तरह से करेगी तो सभी जिलों में जयनारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अखिलेश यादव धरती पुत्र के बेटे हैं...वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed