{"_id":"5a1bbb8e4f1c1b70548bfd34","slug":"this-is-the-coldest-city-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सबसे ज्यादा ठंडा हाे गया ये शहर वजह अाप भी जानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सबसे ज्यादा ठंडा हाे गया ये शहर वजह अाप भी जानें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अाप ठंड के इस माैसम में घूमने की याेजना बना रहे हैं ताे खुद काे गर्म कपड़ों से ढकने के बाद ही घर से निकलियेगा क्यूंकि बिना गर्म कपड़े पहने घर से निकलना अापके लिये हानिकारक हाे सकता है। प्रदेश के कई शहराें में पारा लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया है।
कानपुर रविवार को प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। तीन दिन पहले कानपुर और आगरा प्रदेश में सबसे ठंडे महानगर थे। पछुवा हवा चलने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जा सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के कम दबाव और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के सभी महानगरों में पड़ रहा है। कानपुर के बाद आगरा, मेरठ में सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
दिन में हवा की रफ्तार कम होने की वजह से धूप का असर सीधे रहा। जिसकी वजह से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन ढलते ही फिर से धुंध का असर शुरू हो गया। अगले दो दिसंबर तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।