फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This Factory kanpur prepares fake Pan Masala

जिस ब्रांड का बोलो उसी का नकली पान मसाला करते थे तैयार, हो गया भंडाफोड

Thu, 04 Oct 2018 09:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 09:38 PM IST
सार

- जिस ब्रांड का बोलो उसी ब्रांड का नकली पान मसाला तैयार कर देते थे
- दामोदर नगर में चल रही थी फैक्ट्री, भारी मात्रा में रैपर और पैकिंग मशीन जब्त

विज्ञापन
This Factory kanpur prepares fake Pan Masala
डेमो पिक

विस्तार

यूपी में कानपुर के दामोदर नगर में चल रही नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का गुरुवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से विभिन्न ब्रांड के 22 किलो रैपर, दो क्विंटल सुपाड़ी, 29 किलो तंबाकू और तैयार पान मसाला बरामद किया गया है। ये लोग आर्डर पर भी माल तैयार करते थे। जिस ब्रांड का बोलो उसी का नकली पान मसाला तैयार कर देते थे। नौबस्ता थाने के कार्यवाहक एसओ राम खिलाड़ी ने बताया कि दामोदर नगर से नकली पान मसाला बनाकर बाजार में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


 

This Factory kanpur prepares fake Pan Masala
डेमो पिक
बुधवार शाम 5:30 बजे सटीक जानकारी पर दामोदर नगर स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। यहां नकली पान मसाला तैयार किया जा रहा था। मौके से मूसानगर (कानपुर देहात) के गौसगंज निवासी रामचंद्र साहू और देवकी नगर यशोदानगर के बलराम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नगर, कानपुर देहात, बांदा, वाराणसी, उन्नाव, इटावा समेत आसपास के कई जनपदों में माल की सप्लाई करते थे। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और खाद्य अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed