फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   this device will stop train collision

इस 'चमत्कारी' डिवाइस से ट्रेनों में दुर्घटना बचेगी, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

Tue, 14 Nov 2017 06:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
this device will stop train collision
फाग सेफ डिवाइस - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों के बढ़ते हादसे और सर्दियों में उनकी गति बरकरार रखने के लिए रेलवे इस बार एक ऐसी चमत्कारी डिवाइस लेके आया है जिससे 500 मीटर पहले ही आने वाले अवरोधों के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन

 

कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार बरकरार रखने और हादसे से बचने के लिए रेलवे ने आधुनिक तकनीक अपनाई है। इससे कोहरे की धुंध में भी ट्रेन की पटरी और सिग्नल का चालकों को संकेत मिलता रहेगा। इस नई तकनीक की मशीन को ‘फाग सेफ डिवाइस’ (एफएसडी) नाम दिया गया है। इसे हर ट्रेन के इंजन में लगाया गया है। 

विज्ञापन


कोहरे की घनी धुंध में ट्रैक और सिग्नल आदि नजर न आने पर चालकों को रफ्तार में कमी रखनी पड़ती है। कोहरे की धुंध में क्रासिंग और स्टेशन नजदीक होने का संकेत देने के लिए पटरी पर पटाखे रखे जाते हैं। ट्रेन से गुजरते ही धमाके होते थे। ट्रेन चालक सतर्क हो जाता था। लेकिन अब रेलवे ने इंजन में एफएसडी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जीपीएस फॉग सेफ्टी डिवाइस

this device will stop train collision
डेमो पिक
कंप्यूटराइज्ड इस उपकरण में घने कोहरे के बाद भी 500 मीटर की दूरी तक सिग्नल (हरा या लाल) समेत क्रासिंग और पुल आदि का संकेत आडियो और वीडियो के जरिए देगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने इस उपकरण को ट्रेनों में लगाया है। यह पूरी तरह जीपीएस तकनीक पर आधारित है। क्रासिंग, रेल पुल और सिग्नल आदि का संकेत पहले से ही पायलट (चालक) को मिल जाएगा। उच्च तकनीक वाली एफएसडी 200 मंगाई गईं हैं। 

घने कोहरे के दौरान सिग्नल दिखाई देने बंद हो जाते हैं। पास क्लियर न होने के कारण ट्रेनों को रोक दिया जाता है। इससे ट्रेनें लेट होती हैं। फॉग सेफ्टी डिवाइस से इस पर नियंत्रण लगेगा। यह उपकरण ज्यादा महंगा भी नहीं है। एक एफएसडी की कीमत लगभग मात्र 40 हजार रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed