मम्मी तुम्हारी यही इच्छा थी, ठीक है..लिखकर मासूम ने किया कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के बर्रा में मां की डांट किशोरी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, मम्मी तुम्हारी यही इच्छा थी, ठीक है मैं जा रही हूं। इसके बाद फांसी लगा ली।
सबसे छोटी बेटी कृष्णा राठौर (13) ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहती थी। सोमवार शाम कृष्णा पड़ोसी के घर गई थी। देर रात लौटने पर मां ने डांट दिया तो वह रोते हुए कमरे में चली गई। मंगलवार सुबह मां काम पर चली गई।
दोपहर 11 बजे घर लौटी तो देखा कि कृष्णा का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि किशोरी के मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है।