फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   third gender take initiate to aware people for vote

वोटर बनो और बनाओ का नारा बुलंद करेगा थर्ड जेंडर 

Thu, 13 Oct 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
third gender take initiate to aware people for vote
डेमो
बहुत जल्द आपको गली-मोहल्लों में मंगलामुखी तालियां बजाते हुए हाय..हाय, वोटर बने...हां जी, वोट डालेंगे..हां जी जैसी बातें कहते हुए बलैया लेते नजर आएंगे। दरअसल जिले में पहली बार मंगलामुखी वोटर जागरुकता अभियान चलाएंगे। गली-मोहल्लों में मंगलामुखी ताली बजाकर वोटर बनो और बनाओ का नारा बुलंद करेंगे। जिला प्रशासन की पहल पर थर्ड जेंडर ने यह जिम्मेदारी लेने की हामी भर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए समीर वर्मा के साथ शुक्रवार को मंगलामुखियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से वोट डालने का अधिकार मिलने के बाद भी थर्ड जेंडर में उतनी जागरुकता नहीं आई है। जिले भर में सिर्फ 172 थर्ड जेंडर ही वोटर बने हैं। सीसामऊ में तो एक भी थर्ड जेंडर वोटर नहीं है। बिल्हौर में एक ही थर्ड जेंडर वोटर है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने थर्ड जेंडर के ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने के साथ ही जागरुकता अभियान में भी उनका सहयोग लेने का फैसला लिया है। गुरुवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलामुखी काजल किरन से फोन पर बात कर सहयोग करने की बात कही तो वह अपने साथियों के साथ यह जिम्मेदारी लेने को तैयार हो गईं। तय हुआ है कि मंगलामुखियों की टोलियां भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed