{"_id":"6a6bae98680971d1a90f2dd1","slug":"thieves-target-locked-house-valuables-worth-lakhs-stolen-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-146618-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद घर को चोरोंं ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद घर को चोरोंं ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
Fri, 31 Jul 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
रूरा। अकबरपुर-रूरा मुख्य मार्ग में एक बैंक सामने बंद घर को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह रिश्तेदार की सूचना पर पहुंंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी रमाकांत मिश्रा, पत्नी सरोज मिश्रा के साथ 17 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। इकलौता बेटा आशुतोष घर पर था। पड़ोसी रिश्तेदार सोनू ने बताया कि बुधवार को आशुतोष का चेन्नई में रेलवे का एग्जाम था। इस कारण वह 27 जुलाई को एग्जाम देने चला गया था। घर पर ताला लगा हुआ था और रखवाली की जिम्मेदारी उनके पास थी।
बृहस्पतिवार को उनका बेटा ज्ञानेश तिवारी रिश्तेदार के घर में झाड़ू लगाने गया तो उसने देखा कि मुख्य गेट के दरवाजे ताला टूटा था और घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। सोनू ने बताया कि चोरी गए सामान का आकलन रिश्तेदार के घर आ जाने के बाद हो पाएगा। फिलहाल आशुतोष ने घर पर लाखों रुपये के आभूषण होने की बात कही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गए सामान का पता चल पाएगा। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सुनसान घर को छोड़कर जाने से पहले गृहस्वामी गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना अवश्य दें। ताकि उस घर की अच्छे से निगरानी हो सके।