फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves Enter House Through Water Drainage Route, Steal Gold and Silver Jewellery in Jalaun

उरई: नाली के रास्ते घर में घुसे चोर, तीन कमरों के ताले काटकर लाखों के जेवरात चोरी

Mon, 07 Sep 2026 12:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र के गोरा चिरैया गांव में चोर पानी निकासी के रास्ते से घर में दाखिल हो गए। चार सितंबर की रात घर में घुसे चोरों ने धारदार हथियार से तीन कमरों के ताले काटे और अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Thieves Enter House Through Water Drainage Route, Steal Gold and Silver Jewellery in Jalaun
नकदी और सामान चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुबह नींद खुलने पर कमरों के ताले टूटे और घर का सामान बिखरा मिलने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। गोरा चिरैया निवासी गोविंद नारायण ने रामपुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पानी निकासी के रास्ते से घर में घुस आए। चोरों ने पहले तीन कमरों के ताले काटे और इसके बाद अलमारी को निशाना बनाया।

विज्ञापन

लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

पीड़ित के मुताबिक अलमारी में रखा तीन तोला सोने का हार, एक बड़ा और एक छोटा मंगलसूत्र, जिनका कुल वजन करीब तीन तोला था, चोर ले गए। इसके अलावा करीब 12 आना वजन की सोने की झुमकी और 12 ग्राम की सोने की जंजीर भी चोरी हुई है। चोर 56 ग्राम की चांदी की पायल, पुत्रवधू की करीब 10 ग्राम वजन की चार सोने की अंगूठियां और करीब 12 भर वजन की चांदी की तीन जोड़ी तोड़ियां भी उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ियां, पेन ड्राइव और गुल्लक भी ले गए

चोरों ने घर में रखी 15 साड़ियां, 64 जीबी की दो पेन ड्राइव और करीब छह हजार रुपये की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। जाते समय घर में रखे 15 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह गोविंद नारायण की नींद खुली तो कमरों के ताले टूटे देखकर वह दंग रह गए। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक रामपुरा को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने, चोरों का पता लगाकर गिरफ्तारी करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed