{"_id":"6775938ef15777a47f05dcfa","slug":"thieves-cut-the-donation-box-and-took-away-cash-jewelery-and-goods-etawa-news-c-216-1-etw1002-119824-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दानपेटी काटकर नकदी,आभूषण और सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दानपेटी काटकर नकदी,आभूषण और सामान ले गए चोर
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना के पिपरौली गढ़िया चंबल किनारे स्थित प्राचीन मां सत्याऊ देवी मंदिर से चोरों ने दान पेटिका की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
पिपरौली गढ़िया निवासी महंत स्वामी अनुभवन ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार रात वह मंदिर के समीप कमरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर मंदिर पहुंचा तो दान पेटी गायब थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चार चोर मंदिर में घुसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले कटर से दान पेटी काटी। उसके बाद 51 किलो का बड़ा पीतल का घंटा तथा 50 किलो के छोटे घंटे काट लिए। माता रानी के गहने, चांदी का मुकट, सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की ओम, एक सोने की बिंदी, दो जोड़ी कड़े और पायल चोरी कर ले गए। पुलिस की जांच में दान पेटी मंदिर से 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली।
इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच हलका इंचार्ज को दे दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में चोरी होने की जानकारी नहीं है।