फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves broke the shutter of a liquor shop in Shivli and took away liquor and cash.

Kanpur News: शिवली में ठेके का शटर तोड़ शराब और नकदी ले गए चोर

Sun, 05 Apr 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shutter of a liquor shop in Shivli and took away liquor and cash.
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के भेवान में पुलिस पिकेट से करीब 400 मीटर दूरी पर स्थित शराब ठेका को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर नकदी सहित शराब चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने आए सेल्समैन को शटर टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुईतखेड़ा निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह भेवान स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में मैनेजर का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर गुल्लक में रखे रुपये और वहां रखी शराब चोरी कर ली। इसके साथ ही चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, एलईडी टीवी आदि चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर आए सेल्समैन ने शटर टूटा व सामान गायब देख उसको घटना की जानकारी दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूरी पर पुलिस की पिकेट लगती है। ऐसे में शटर तोड़कर चोरी हो जाने से व्यापारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed