फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves arrived by car and made off with goats worth one lakh rupees.

Kanpur News: कार से आए चोर, एक लाख के बकरे-बकरियां समेट ले गए

Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves arrived by car and made off with goats worth one lakh rupees.
कानपुर। बिठूर के चिरान नई बस्ती में रविवार देर रात चोर घर में बनी दुकान का शटर खोलकर करीब एक लाख रुपये के बकरे-बकरियां और मेमने चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद स्विफ्ट डिजायर से आते दिखाई दिए हैं। चिरान नई बस्ती निवासी किसान सुरेश निषाद ने बताया कि उन्होंने घर में बनी दुकान के अंदर छह बकरे, नौ बकरियां और तीन मेमने शटर बंद करके रखे थे। रविवार को वह पत्नी और बेटी के साथ कानपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। रात करीब 12 बजे लौटे तो चोरी का पता चला। बिठूर थाना प्रभारी के अनुसार फुटेज के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। वहीं, बिठूर के नारामऊ में चोरों ने रविवार रात लोहे के मिकी माउस झूले बनाने वाले कारखाने के बाहर खड़े जनरेटर का अल्टीनेटर चुरा लिया। कारखाना नारामऊ निवासी मोहनपाल का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed