फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These luxury buses can take life

लग्जरी सफर के नाम पर यात्रियों की जान से खिलवाड़

Sun, 12 Jan 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
These luxury buses can take life
ग्जरी बस में नही है आग से बचाव के इंतजाम। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। लग्जरी बसों में सफर करने वालों थोड़ा सावधानी बरतें। मनमुताबिक किराया लेकर सफर कराने वाली इन ज्यादातर लग्जरी बसों में सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं है। आपात खिड़किया जाम रहती है। आग से बचाव के उपकरण भी नहीं है। कन्नौज में हुए हादसे में स्लीपर कोच बस में बैठे 20 यात्रियों की मौत के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कन्नौज हादसे के बाद जिले के अलग-अलग कस्बों से संचालित बसों में यात्रा करने पहुंचे यात्रियों में दहशत दिखी। उनका कहना है कि बसों में यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए। अकबरपुर, रसूलाबाद, झींझक सहित अन्य कस्बों से लग्जरी बसें संचालित होती हैं। यह बसें लोगों को दिल्ली, नोएडा, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में ले जाती है। बसें परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं। हालत यह है कि लग्जरी बसों में आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं हैं।
विज्ञापन

बसों में आपातकालीन खिड़की होती है। यह खिड़की किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को बाहर निकाल कर बचाने के लिए होती है। पड़ताल के दौरान पता चला की रसूलबाद से चलने वाली ज्यादातर लग्जरी बसों में आपातकालीन खिड़की जाम हैं। उसे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं खुली। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपात स्थिति में बसों में बैठे यात्री कितने सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन नियम के मुताबिक बसों में आग से बचाव के इंतजाम होने चाहिए। इससे आग लगने की स्थिति में उस पर काबू कर यात्रियों को सुरक्षित किया जा सके। इसके बाद भी जिले से चलने वाली अधिकतर लग्जरी बसों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। यह अनदेखी कभी भी यात्रियों पर भारी पड़ सकती है।
बसों की लगातार जांच की जाती है। कमियां पाए जाने पर इन पर कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी अगर कमी है तो निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
- उमाशंकर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed