{"_id":"5ad2f4584f1c1b58098b4975","slug":"these-are-the-examination-centers-in-upcatet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPCATET: कृषि की पढ़ाई के लिए युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, ये हैं परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPCATET: कृषि की पढ़ाई के लिए युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, ये हैं परीक्षा केंद्र
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः कृषि की पढ़ाई के लिए युवाओं में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपीकैटेट) 2018 में आवेदनों की संख्या से मिलती है। इस बार यूपीकैटेट के आवेदन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
परीक्षा आयोजक बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के रजिस्ट्रार डॉ. एनके वाजपेयी ने बताया कि पिछली बार स्नातक, परास्नातक और पीएचडी प्रोग्राम के लिए कुल 16252 आवेदन आए थे जो इस बार बढ़कर 20380 तक पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन स्नातक पाठ्यक्रम के लिए हुए हैं। स्नातक की कुल 1454 सीटों के सापेक्ष सर्वाधिक 17 हजार आवेदन आए हैं। परास्नातक में 744 और पीएचडी में 244 सीटें हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मई, परास्नातक के लिए 17 मई और पीएचडी के लिए 18 मई को होगी।
छह शहरों में परीक्षा, कानपुर में दस केंद्र
डॉ. एनके वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण हो गया है। 16 मई के लिए सर्वाधिक कानपुर में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में सात, बांदा में चार केंद्र, फैजाबाद में चार, मेरठ में चार और बनारस में चार केंद्र बनाए गए हैं। 17 मई की सुबह पहली पाली में एमएससी, एमटेक पाठ्यक्रम के लिए टेस्ट होगा। जबकि दूसरी पाली में एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। एमबीए की प्रवेश परीक्षा केवल कानपुर में होगी। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए कानपुर, फैजाबाद और मेरठ में केंद्र बनाए गए हैं।