फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be planned city development in Kanpur dehat KDA has started preparations first housing scheme soon

संभावनाएं अपार: कानपुर देहात में होगा सुनियोजित नगर विकास, केडीए ने शुरू की तैयारी…पहली आवासीय योजना जल्द

Thu, 26 Jun 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: आवासीय योजना को आगे बढ़ाने और इसके लिए लैंड बैंक तैयार करने के लिए केडीए के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार को सभी आवश्यक बिंदुओं पर समन्वय बनाने और नियोजन के लिए नगर नियोजक मनोज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन
There will be planned city development in Kanpur dehat KDA has started preparations first housing scheme soon
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर महानगर की तरह कानपुर देहात में भी केडीए अपने सीमा क्षेत्र में सुनियोजित नगर विकास की योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले यहां पर किफायती कीमत वाली आवासीय योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए देहात के 84 गांवों की परिधि में जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

केडीए की परिधि भले ही लंबे समय से कानपुर देहात तक है, लेकिन पहली बार विकास योजनाओं को शुरू करने पर गंभीरता बरती जा रही है।  इसकी एक वजह हालिया वर्षों में देहात में कई बड़ी औद्याेगिक इकाइयों की स्थापना है। इनमें काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही आबादी को देखते हुए भी केडीए ने किफायती आवास योजना पर काम शुरू करने की तैयारी की है।

विज्ञापन

एडीएम सिटी देहात को भेजी है चिट्ठी
हालांकि केडीए की ओर से इस योजना पर काम पिछले वर्ष शुरू कर दिया गया था। 21 दिसंबर को केडीए वीसी मदन सिंह गर्ब्याल ने टीम के साथ यहां को निरीक्षण करते हुए कुछ स्थानों को चिन्हित भी किया था। उन्होंने इस क्षेत्र में कुछ जमीनों का सर्वे कराकर राजस्व अभिलेख की प्रति उपलब्ध कराने के लिए एडीएम सिटी देहात को चिट्ठी भी भेजी है।

विज्ञापन

समन्वय और नियोजन के लिए नोडल अधिकारी भी
देहात में आवासीय योजना को आगे बढ़ाने और इसके लिए लैंड बैंक तैयार करने के लिए केडीए के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार को सभी आवश्यक बिंदुओं पर समन्वय बनाने और नियोजन के लिए नगर नियोजक मनोज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय की ओर से एडीएम को लिखे पत्र में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार को सर्वे कराने के लिए निर्देशित करने की बात कही है।

विज्ञापन

यूपीसीडा ने जैनपुर में निकाले थे आवासीय प्लॉट
यूपीसीडा ने कानपुर देहात के जैनपुर ग्रोथ सेंटर औद्योगिक क्षेत्र में एक हाउसिंग प्लान तैयार किया था। इसके लिए लोगों को प्लॉट बेचे गए थे। हालांकि वहां पर अभी तक सिर्फ आठ या नौ आवास ही बनाए जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed