फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be no increase in the price of liquor and beer, license renewal has started.

Kanpur News: शराब और बियर के दाम में नहीं होगी बढ़ोतरी, लाइसेंस नवीनीकरण शुरू

Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
There will be no increase in the price of liquor and beer, license renewal has started.
कानपुर। वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नई आबकारी नीति में देसी, अंग्रेजी शराब और बियर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आबकारी विभाग के ई-लॉटरी पोर्टल पर गुरुवार से दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च है जबकि 20 मार्च को प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में देसी शराब की 382 दुकानें, 330 कंपोजिट शॉप और 11 मॉडल शाप संचालित हैं। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। कैमरे बंद या खराब मिलने पर लाइसेंसधारी पर कार्रवाई हो सकती है। कानपुर में सामान्य दिनों में प्रतिदिन तीन से चार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है जबकि होली, दीपावली और नए साल जैसे मौकों पर यह आंकड़ा आठ से नाै करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। नई नीति के तहत अगर कोई घर में पार्टी आयोजित करना चाहता है तो 1100 रुपये जमा कर होमबार का लाइसेंस लिया जा सकता है। लाइसेंस होने पर आबकारी टीम कार्रवाई नहीं कर पाएगी। यह सिर्फ एक दिन के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन


55 रुपये में मिलेगा 100 एमएल का देसी छोटू


100 एमएल का ‘देसी छोटू’ 55 रुपये में मिलेगा। यह टेट्रा पैक होगा। इसमें अंग्रेजी शराब जैसा फ्लेवर दिया जाएगा। अभी तक बाजार में 200 एमएल की देसी शराब 75 से 90 रुपये में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed