फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be less number of goods trains on Anwarganj-Mandhana railway track

कानपुर: अनवरगंज-मंधना रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या होगी कम, क्रॉसिंग पर कम लगेगा जाम

Sat, 30 Apr 2022 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Apr 2022 03:03 PM IST
सार

कानपुर के अनवरगंज-मंधना रूट से 20-25 मालगाड़ियां रोज गुजरती हैं, जिससे लगभग हर घंटे में क्रासिंग बंद रहती है। सीपीसी माल गोदाम जाने वाली सभी मालगाड़ियां अभी अनवरगंज-मंधना रेल रूट से आती जाती हैं। लेकिन अब क्रॉस ओवर बनने से दिक्कत दूर होगी और  डीएफसी से भ्री कनेक्टिविटी होगी। 

विज्ञापन
There will be less number of goods trains on Anwarganj-Mandhana railway track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनवरगंज-मंधना रेलवे लाइन की क्रॉसिंग यात्री ट्रेनों से ज्यादा मालगाड़ियों के गुजरने की वजह से बंद रहती हैं। इसकी वजह यह है कि सीपीसी माल गोदाम में और किसी रूट की मालगाड़ी नहीं आ सकती है, क्योंकि कनेक्टिविटी नहीं है। अगर दिल्ली की तरफ से कोई मालगाड़ी कानपुर की तरफ भेजी जाती है तो वह अनवरगंज-मंधना रूट से ही आती जाती है। अब रेलवे ने कोपरगंज के सीपीसी माल गोदाम को जीएमसी यार्ड से जोड़ने की कवायद शुरू की है। ऐसा होने के बाद अनवरगंज-मंधना रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या कम हो जाएगी। इससे लगभग हर आधे घंटे में बंद होने वाली क्रॉसिंग कम बंद होगी।

विज्ञापन

दिल्ली-झांसी से भी आ सकेंगी मालगाड़ियां
प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिया है कि वह उपयुक्त प्वाइंट पर क्रॉसओवर बनाएं, जिसमें ट्रैक से एक रूट की मालगाड़ी दूसरे पर शिफ्ट की जा सके। इसके लिए झकरकटी पुल के पास क्रॉसओवर बन सकता है। 

विज्ञापन

इससे दिल्ली और अनवरगंज दोनों की मालगाड़ियां आ जा सकेंगी। अभी तक दिल्ली की तरफ से कानपुर में सीमेंट, मसाला और अनाज की रैक अनवरगंज-मंधना रेल लाइन होते हुए सीपीसी माल गोदाम पहुंचती है। इसके बन जाने से दिल्ली और झांसी-मुंबई की मालगाड़ियां सीधे कोपरगंज आ जा सकेंगी। इसके अलावा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से भाऊपुर  होते हुए मालगाड़ी सीपीसी गोदाम तक आ जा सकती हैं।

डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देशत किया है कि वह फिजिबिलिटी सर्वे कराकर रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के बाद क्रॉस ओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इससे अनवरगंज रूट पर मालगाड़ियां कम हो सकती हैं। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed