फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be agitation if the services of ad-hoc teachers are not restored

Kanpur News: तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल न हुई तो होगा आंदोलन

Tue, 28 Nov 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be agitation if the services of ad-hoc teachers are not restored
औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने शासन द्वारा तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल न हुई तो इसके खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति संबंधित प्राधिकरण द्वारा तब की गई थी, जब आयोग द्वारा नियुक्ति नहीं हो रही थी। उस समय छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित हो रहा था। साक्षात्कार विषय विशेषज्ञों की देखरेख में नियुक्तियां की गई थीं। तदर्थ शिक्षकों के परिवार पूर्ण रूप से वेतन पर आश्रित हैं। 25 से 30 वर्ष से सेवारत शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर कर उन्हें बाहर कर दिया गया। इससे इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर तत्काल उनकी सेवाएं बहाल की जाएं, नहीं तो माध्यमिक शिक्षक संघ इसके खिलाफ संघर्ष शुरू करेगा। डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें शीघ्र तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जगदीश नारायण त्रिपाठी, साध्येश सिंह सेंगर, प्रिंस यादव, शिववीर यादव, राम प्रकाश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




--------



इनसेट ---



नए शिक्षकों का वेतन भुगतान किए जाने की मांग



औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिले में नियुक्त नए शिक्षकों का वेतन भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा कि शासन ने दीपावली के पर्व से पहले नए शिक्षकों का भुगतान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक इनका भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र नए शिक्षकों का भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed