फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was a fight and firing with Hardoi police in Gihar Basti team had gone to raid people freed the robber

Kannauj: हरदोई पुलिस से गिहार बस्ती में मारपीट व फायरिंग, दबिश देने गई थी टीम…लोगों ने लुटेरे को छुड़ाया

Sun, 22 Dec 2024 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

Kannauj News: माधौगंज पुलिस ने राजीव गिहार की तलाश में दबिश मारी थी। लूट के मामले में राजीव को पकड़ लिया, तभी परिजनों व बस्ती के लोगों ने मारपीट कर राजीव को हरदोई पुलिस से छुड़वा लिया। मौके पर फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है।

विज्ञापन
There was a fight and firing with Hardoi police in Gihar Basti team had gone to raid people freed the robber
पुलिस द्वारा पकड़ी गई लूट में प्रयुक्त बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में लूट के मामले में आरोपी को पकड़ने आई हरदोई जिले की माधौगंज थाने की पुलिस टीम से गिहार बस्ती के लोगों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। इसके बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस से छुड़वा लिया। स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले माधौगंज पुलिस सूचना दिए बिना वहां से निकल गई।

विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना माधौगंज की पुलिस ने शुक्रवार की रात को सदर कोतवाली के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर गिहार बस्ती निवासी राजीव गिहार की तलाश में दबिश मारी। माधौगंज पुलिस ने राजीव को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित दबोच लिया। राजीव के पकड़े जाने पर परिजन व बस्ती के लोगों ने माधौगंज पुलिस को घेर लिया और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस को मौके से घटना में प्रयुक्त बाइक मिली
भीड़ ने पकड़े गए राजीव को पुलिस से छुड़वा लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। ऐसे में माधौगंज पुलिस वहां से भाग निकली। सूचना पर स्थानीय पुलिस व सीओ सिटी कमलेश कुमार मौके पहुंचे। पुलिस को मौके से हरदोई में घटना में प्रयुक्त बाइक मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

लोगों ने मारपीट कर राजीव को पुलिस से छुड़वा लिया
वहीं, इस संबंध में माधौगंज थाना प्रभारी केके यादव से बात की गई तो पूरी बात सुनने के बाद फोन काट दिया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि जनपद हरदोई थाना माधौगंज पुलिस ने राजीव गिहार की तलाश में दबिश मारी थी। लूट के मामले में राजीव को पकड़ लिया, तभी परिजनों व बस्ती के लोगों ने मारपीट कर राजीव को हरदोई पुलिस से छुड़वा लिया। मौके पर फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है। मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed