फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no shortcut to study: Prof. Ripudaman

पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नही होता : प्रो. रिपुदमन

Wed, 27 Dec 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There is no shortcut to study: Prof. Ripudaman
इटावा। शहर के केकेडीसी कॉलेज में मंगलवार को समारोह आयोजित कर स्मार्टफोन बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. रिपुदमन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का कोई शार्टकट नहीं होता है
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि तकनीकी ज्ञान से जुड़कर शिक्षा को लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रिपुदमन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नही होता है। मेहनत से प्राप्त की गई शिक्षा जीवन में हमेशा काम आती है। विजयशंकर वर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि कुलसचिव और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैंं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का बुके, फूल माला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। स्मार्ट फोन वितरण से पूर्व केके कॉलेज के ही पूर्व में छात्र रहे विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव तथा क्षेत्रीय उच्चशिक्षाधिकारी प्रो. रिपुदमन सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने कालेज की एलमुनाइ एसोसिएशन के गठन का शुभारंभ कर आजीवन सदस्यता लेकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि आज के दोनों अतिथिगण महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और ये उच्च शिक्षा के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होकर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवराज सिंह यादव ने किया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा व मंत्री ओंकारनाथ वर्मा, डॉ.मनोज गुप्ता, डॉ. सुशील वर्मा , प्रो. ओमकुमारी, प्रो. सुनील सिंह सेंगर, प्रो. राजवीर सिंह, डॉ. अनिल यादव, डॉ.हिमांशु कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सनोज यादव,अनुपम मिश्रा, सुभाष चन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed