{"_id":"67cf3acb732a65d3690d12ac","slug":"there-is-no-bus-stand-in-kabrai-50-thousand-population-is-troubled-kanpur-news-c-225-1-sknp1044-112895-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कबरई में बस स्टैंड नहीं, 50 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कबरई में बस स्टैंड नहीं, 50 हजार की आबादी परेशान
Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई को आज तक बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों व्यापारी व नागरिक बसों से कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में सफर करते हैं। लोगों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत कबरई की आबादी 50 हजार है। लंबे समय से यहां बस स्टैंड की मांग चली आ रही है लेकिन आजतक स्टैंड नहीं बन सका। एक बार फिर व्यापारियों ने बस स्टैंड की व्यवस्था कराए जाने के लिए डीएम मृदुल चौधरी व शासन को पत्र भेजा है। कस्बा निवासी रमा सोनी, प्रतिमा विश्वकर्मा, डॉ. बृजेंद्र वाजपेयी, व्यापार मंडल के महामंत्री विजय गुप्ता, अशोक वर्मा, राकेश कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, पिंटू पालीवाल, कुलदीप सेन और चुन्ना सेठ आदि ने बताया कि करीब 40 गांवों के लोग कबरई से आवागमन करते हैं। कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर हाईवे कस्बे से गुजरा है। इससे यहां बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही होती है लेकिन बस स्टैंड न होने से यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। नगर पंचायत के ईओ अवधेश यादव का कहना है कि बस स्टैंड के लिए शीघ्र ही जगह का निर्धारण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर खड़े होकर करते हैं इंतजार
कस्बा निवासी डॉ. वेंकट रमण सिंह का कहना है कि वह दो साल से बीमार हैं। उन्हें कबरई से महोबा अस्पताल जाना पड़ता है। बस स्टैंड न होने से हाईवे पर खड़े होकर बस का घंटों इंतजार करते है। बस स्टैंड की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों, शासन व प्रशासन से मांग की गई लेकिन बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता कहते हैं कि बस स्टैंड न होने से लोगों को हाईवे में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। हाईवे पर बसें खड़ी होने से जाम लगता है। जाम के कारण व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। पत्थर मंडी कबरई में बस स्टैंड का जल्द निर्माण होना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन दशक से है समस्या
कस्बा निवासी राममिलन वर्मा ने बताया कि पिछले करीब तीन दशक से कबरई पत्थरमंडी के नाम से प्रसिद्ध है लेकिन कस्बे को आज तक बस स्टैंड की सौगात नहीं मिली। हाईवे पर बसों का इंतजार करना मजबूरी है। बसों की कमी के चलते तमाम लोग जान-जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सिर्फ आश्वासन मिला, बस स्टाप नहीं
कस्बे के आजाद नगर निवासी भरत लखेरा का कहना है कि कस्बे से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। लोग गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे हाईवे पर घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। समस्या समाधान के लिए कई बार आवाज भी बुलंद की लेकिन आश्वासन ही हाथ लगे, बस स्टैंड न बन सका।