फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of gold bangles from woman's bag, child rape

Kanpur News: महिला के बैग से सोने की चूड़ियां चोरी, मचा हड़कंप

Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Theft of gold bangles from woman's bag, child rape
इटावा। शहर के पक्की सराय क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीड़भाड़ वाले बाजार में महिला के बैग से चार चूड़ियां चोरी हो गई। पुलिस ने टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के मुड़ेना रूप सहाय निवासी प्रीति पोरवाल पत्नी लोकेंद्र पोरवाल अपने मायके कन्हैया नगर इटावा आई हुई थीं। शनिवार दोपहर वह अपनी भाभी शिखा पोरवाल के साथ बाजार ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की चार चूड़ियों में लाक भरवाने जा रही थीं। रास्ते में पक्की सराय स्थित एक ठेले पर दोनों गोलगप्पे खाने के लिए रुकीं। उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने प्रीति के पर्स की चेन खोल दी और उसमें रखी चार सोने की चूड़ियां निकाल लीं। उन्होंने पर्स चेक किया तो उसमें से चूड़ियां गायब मिलीं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed