फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of 18 lakhs in Kanpur,12 CCTV were searched, thief was seen carrying the bag, border dispute of police

Kanpur: 18 लाख की चोरी...12 CCTV कैमरे खंगाले, झोला ले जाते दिखा चोर, जानें क्या है पुलिस का सीमा विवाद

Tue, 13 Jun 2023 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

Kanpur Crime: यशोदानगर थाना क्षेत्र में वृद्धा के घर से 18 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने 12 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले है। इसमें रविवार तड़के सुबह एक चोर झोला ले जाते दिखा है। बिधनू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Theft of 18 lakhs in Kanpur,12 CCTV were searched, thief was seen carrying the bag, border dispute of police
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में यशोदानगर के गोपालनगर में लुटेरे से भिड़ने वाली वृद्धा के घर हुई 18 लाख की चोरी के मामले में सीमा विवाद के बाद बिधनू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास करीब 12 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन

वहीं, सर्विलांस टीम ने टॉवर डंप किया है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर झोला ले जाते दिखाई दे रहा है। गोपालनगर आरा मशीन रोड निवासी रामरानी (70) से दो जून को घर में घुसकर चेन लूटने का प्रयास करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर चोर को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

घटना से भयभीत रामरानी बिधनू के सकरापुर निवासी बेटी दीपा सचान के पास चली गईं थी। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर लौटीं, तो चोरी का पता चला। पूर्व में हुए लूट के प्रयास में नौबस्ता पुलिस ने कार्रवाई की थी। रविवार को जब चोरी हुई, तो पता चला क्षेत्र बिधनू थाना में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोला ले जाते दिखा चोर
ऐसे में बिधनू पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। पुलिस ने आटा चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया, तो रविवार तड़के एक संदिग्ध उनके घर से झोला लेकर जाता दिखाई दिया। बिधनू थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि निर्माण कार्य करने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सीमा विवाद का खामियाजा भुगत रहे स्थानीय
यशोदानगर का कुछ हिस्सा नौबस्ता व कुछ भाग बिधनू थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में वारदात होने के बाद लोग दोनों थानों के चक्कर लगाते रह जाते हैं। वहीं, पुलिस भी दूसरे थाना क्षेत्र का हवाला देकर इलाके में गश्त से बचती है। ऐसे में आए दिन यहां आपराधिक घटनाएं होती हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed