Hamirpur: दो माह पूर्व चोरी की घटना का खुलासा…आरोपी को भेजा जेल, लाखों के जेवरात समेत ये सामान हुआ बरामद
Hamirpur News: गहरौली गांव में दो माह पहले लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विस्तार
हमीरपुर जिले के गांव गहरौली में दो माह पूर्व शादी वाले घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हुए थे। मामले में मुस्करा थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए जेवरात सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते वर्ष 15 नवंबर को कस्बा गहरौली निवासी अरविंद राजपूत की पुत्री की शादी के पांच दिन पहले घर से चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात पार कर दिए थे। इंस्पेक्टर योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8:40 पर गहरौली निवासी आकाश राजपूत पुत्र वीर सिंह राजपूत को मांसगांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
कई थानों में दर्ज हैं पांच अन्य मुकदमे
इसके पास से तीन पीली धातु, अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच ठप्पे वाला हार, दो कान की झुमकी, बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके ऊपर राठ, जरिया, हमीरपुर ,मुस्करा कोतवाली में पांच अन्य मुकदमे दर्ज हैं।