{"_id":"61157e7a8ebc3e7b28459119","slug":"theft-in-three-shops-in-sarwankheda-and-four-houses-in-gogumau-akbarpur-news-knp64592217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवनखेड़ा में तीन दुकानों व गोगूमऊ में चार घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवनखेड़ा में तीन दुकानों व गोगूमऊ में चार घरों में चोरी
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा में बुधवार की रात चोर तीन दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। इसी रात यहां से दो किमी आगे गोगूमऊ गांव में चोरों ने चार घरों से नकदी व जेवरात चुरा लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने से ग्रामीणों व दुकानदारों में नाराजगी है।
सरवनखेड़ा में गजनेर के आनंद सिंह की सराफा की दुकान है। बुधवार की रात चोर दुकान की कुंडी तोड़कर आधा किलो चांदी, 11 चांदी के सिक्के, 5 ग्राम सोने की कील, मोती की माला समेत एक लाख रुपये का माल चुरा ले गए। यहीं से गजनेर के छोटे लाला की सब्जी की दुकान की कुंडी तोड़कर एक तिरपाल का बंडल व बांट चोरी कर ले गए।
गोपीपुर गांव के मूलचंद कश्यप की परचून की दुकान का ताला तोड़कर किराना का सामान समेत करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए। एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। मामले में आनंद सिंह ने चोरी की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया। पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सरवनखेड़ा से दो किमी आगे स्थित गोगूमऊ गांव में चोरों ने चार घरों में वारदात की। गांव के बाहर की तरफ स्थित कल्लू पांडेय के घर मेें पीछे से चढ़े चोर कमरे की कुंडी खोलकर बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। कृष्णावती के घर में कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात व 14,500 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
रोहित सिंह के घर में घुसे में चोरों ने अलमारी से दस हजार रुपये व करीब एक लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। कुंवर पाल सिंह के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर तीन हजार नकद और बर्तन व जेवरात मिलाकर 70 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रोहित सिंह व कृष्णावती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति के आभूषण चोरी
सिकंदरा। राजेंद्र नगर स्थित काली माता मंदिर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर मूर्ति पर चढ़े आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। राजेंद्र नगर निवासी सूरज तिवारी ने बताया कि मुगलरोड किनारे स्थित काली माता मंदिर में गुरूवार सुबह आसपास के लोग पूजा करने पहुंचे।
मंदिर का ताला टूटा पड़ा मिला। इस दौरान मूर्ति पर चढ़ा सोने का हार, झुमके, बाली व पायल नदारद मिले। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि आभूषण चोरी के घटना की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
रात में अकबरपुर आवास चले जाते हैं चौकी इंचार्ज
सरवनखेड़ा। कस्बे में तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में नाराजगी है। दुकानदारों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्य रोड पर चोरी होने से पुलिस के सतर्कता की पोल खुल गई है। व्यापारियों ने कहा कि चौकी इंचार्ज अकबरपुर में रहते हैं।
शाम होते ही वह अकबरपुर आवास चले जाते हैं। इसके बाद पुलिस कर्मी मनमानी करते हैं। गश्त के नाम पर केवल खानापूरी हो रही है। सरवनखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व महामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर जल्द ही दुकानदारों को लेकर एसपी से मिलेंगे।
एक ही रात चोरी की सात घटनाएं होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में पीड़ित दुकानदारों की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई होगी। - केशव कुमार चौधरी, एसपी