{"_id":"5bfc2231bdec22419677e226","slug":"theft-in-police-mallakhana-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाकी नहीं बचा पाई 'अपना ही मालखाना', बेखौफ चोरों ने पार कर दिया माल, सुरक्षा में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी नहीं बचा पाई 'अपना ही मालखाना', बेखौफ चोरों ने पार कर दिया माल, सुरक्षा में लापरवाही
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में कचहरी परिसर में स्थित सदर पुलिस मालखाना में चोरों ने सेंधमारी कर बरामद माल पार कर दिया। सोमवार सुबह वकीलों के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मालखाना इंचार्ज, कोतवाली पुलिस, फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ता भी पहुंचा। बरामद और गायब माल का मिलान न हो पाने से मालखाने को सीज कर दिया गया है।
अपर सत्र न्यायालय में सदर मालखाना है। सत्र न्यायालय में सेशन ट्रायल पर आने वाले मुकदमों के बरामद माल (असलहे, कारतूस व अन्य) संबंधित थाने के पैरोकार लाकर यहां जमा करते हैं। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब कचहरी पहुंचे अधिवक्ताओं ने मालखाना की पीछे की दीवार के कुछ ईंटें हटीं देखीं तो मामले की जानकारी गार्द ड्यूटी पर लगे सिपाही को दी। मौके पर जाकर जब सिपाही ने देखा तो उसे सेंधमारी की आशंका पर अधिकारियों को सचूना दी। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व इंचार्ज मालखाना मौके पर पहुंचे।
खोजी कुत्ता सत्र न्यायालय के बाहर आया और कचहरी होते हुए निराला पार्क से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मुड़ गया। फिर स्टेशन पर जाकर भटक गया। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने मालखाना को सीज कर दिया है। मालखाने से क्या माल गया है, इसका मिलान नहीं हो सका है।

मालखाने की सुरक्षा में लापरवाही
पिछले कार्यकाल मेें सदर मालखाना का प्रभार संभाल रहे दरोगा तेजवीर वर्तमान समय में कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तैनात हैं। उन्हें रजिस्टर पर चढ़े बरामद माल के मिलान के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मालखाना से क्या माल चोरी गया है। मालखाना इंचार्ज राकेश मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मौजूदा समय में मालखाने में तमाम वादों के माल मुकदमा रखे हैं। मालखाने की सुरक्षा के लिए एक हेड कांस्टेबल व दो सिपाही का पहरा भी रहता है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण मालखाने की सुरक्षा को ताक पर रखकर सिर्फ 10 बजे से 5 बजे तक की नौकरी ही जाती है। शनिवार को 10 से 5 ड्यूटी करने के बाद मालखाना इंचार्ज एसआई राकेश कुमार मिश्रा घर चले गए थे। इसी के बाद हेड कांस्टेबल नत्थूलाल व दोनों सिपाही धीरेंद्र सिंह, सत्यम सिंह भी चले गए।