{"_id":"6016ec9a8ebc3e56901af71b","slug":"theft-chibramau-news-knp609138134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा काटा गया शटर।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर शनिवार रात चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
नगर के मोहल्ला बिरतिया सैयदबाड़ा निवासी विक्रम राठौर उर्फ विक्की पुत्र धर्मपाल राठौर ने बताया कि उसकी दुकान जीटी रोड पर स्थित है। शनिवार रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर काटकर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेनड्राइव, गत्ते में पड़े मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सुबह राहगीरों ने जब दुकान का टूटा हुआ शटर देखा तो इसकी जानकारी विक्की को दी।
जानकारी पाकर दुकानदार व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौजूद लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड डांडी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने दुकान से साक्ष्य जुटाए। वहीं, डाग स्क्वाड का कुत्ता डांडी कुछ दूर जाकर लौट आया। दुकान स्वामी विक्की ने बताया कि उसे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में भी लिया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
नगर के मुख्य मार्ग पर कोतवाली से महज एक किलोमीटर व रोडवेज बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर स्थित मोबाइल दुकान में बेखौफ चोरों ने सामने से ही शटर काट दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात से नगर में पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।