{"_id":"6a4022b6fe1d2ca1200968cf","slug":"theft-at-umran-arogya-mandir-for-the-second-time-in-five-months-kanpur-news-c-220-1-akb1007-144921-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांच महीने में दूसरी बार उमरन आरोग्य मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांच महीने में दूसरी बार उमरन आरोग्य मंदिर में चोरी
Sun, 28 Jun 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को पांच महीने में चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाया। शुक्रवार रात चोर आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर सोलर प्लांट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे सीएचओ ने सामान गायब देख घटना की शिकायत पुलिस से की है।
उमरन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ उवादुजहां गौरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को जब वह आरोग्य मंदिर में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे तो उनको आरोग्य मंदिर के मेनगेट के ताला टूटा मिला। इस पर उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस की जांच के दौरान परिसर में लगे सभी ताले टूटे मिले। जबकि आरोग्य मंदिर में लगा सोलर प्लांट, बैटरी गायब थी। चोर परिसर में लगी वायरिंग भी उखाड़ ले गए।
सीएचओ ने बताया कि फरवरी माह में भी चोरों ने आरोग्य मंदिर से सामान चोरी कर लिया था। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने बताया कि उमरन आरोग्य मंदिर जिले में एक ऐसा आरोग्य मंदिर है यहां बिजली का कनेक्शन नहीं है। विद्युत निगम की ओर कनेक्शन के लिए दिए गए एस्टीमेट में खर्चा अधिक होने के चलते यहां सोलर प्लांट लगवाया गया था। आरोग्य मंदिर में बार-बार चोरी होने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। फरवरी माह में हुई चोरी के मामले में चोर पकड़े गए हैं या नहीं इसको लेकर भी अभी तक पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि आरोग्य मंदिर में चोरी होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी करवा कर कार्रवाई की जाएगी।